Reddit kya hai. Iska istmaal kaise kre in hindi.

तो दोस्तों आज के टाइम लगभग हर कोई ब्लॉगर बनना चाहता है लेकिन ब्लॉगर बनना इतना भी आसान नहीं है। दोस्तों आपको तो पता होगा की ब्लॉगर बनने के लिए आपको ब्लॉग लिखने पड़ते है।

लेकिन सबसे जरूरी होता है ब्लॉग पर ट्रैफिक होना। अगर ब्लॉग पर ट्रैफिक हो नहीं होगा तो ब्लॉग किसी काम का नहीं है। लेकिन आप Reddit  का इस्तमाल करके अपनी वेबसाइट पर बहुत सारा ट्रैफिक ला सकते हैं आज की पोस्ट में हम Reddit  के बारे में चर्चा करने वाले है।

जिसका नाम है रेड्डिट रेड्डिट क्या है ? इसको कैसे इस्तमाल किया जाता है ?और इसका इस्तमाल करके हम अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक को कैसे बड़ा सकते है।

Introduction Reddit

Reddit  बाकि सोशल मेंडिस प्लेटर्फोर्म की तरह ही एक टेक्स्ट, लिंक, फोटो, शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। जहा बाकि प्लेटफॉर्म पर like  और dislike  करते है यहाँ इस प्लेटफॉर्म पर Upvote  और dowanvote  करते है।

रेड्डिट एक अमेरिकन एप्लीकेशन है। जिसकी अलेक्सा पर रैंकिंग 17 है आप इस बात से अंदाज़ा लगा सकते है की इस एप्लीकेशन पर महीने में millioins  में ट्राफिक आता है।

रेड्डिट में बहुत सारे Sub-reddit होते है जिनसे मिलकर एक पूरा reddit  बना है रेड्डिट पर कोई भी रेड्डिट यूजर अपनी sub-reddit बना सकते है।

Sub-Reddit kya hai ?

रेड्डिट के अंदर sub-reddit बिकुल उसी प्रकार से काम करता है जिस प्रकार से किसी अन्य प्लेटफॉर्म के अंदर कोई ग्रुप या पेज काम करता है फर्क सिर्फ इतना है की Sub-reddit के अंदर बहुत से rule  होते है जिनको फॉलो करते हुए आपको अपना कंटेंट पब्लिश करना होता है

Sub-reddit एक niche  पर बने होते है आपको रेड्डिट पर अकाउंट बनाने के बाद में अपनी niche  से सम्बंधित किसी sub-reddit में शामिल होना होता है।

रेड्डिट पर अकाउंट बनाने के बाद में आप अपनी niche  से सम्बंधित Sub-reddit बना सकते है। आपका रेड्डिट अकाउंट एक महीना या इससे ज्यादा पुराना होना चाहिए।

अन्य sub-reddit पर आपको rule  को फॉलो करते हुए लोगो की मदद करने वाला कंटेंट पब्लिश करना होता है। अगर आप Rules  को फॉलो नहीं करते हो तो आपका अकाउंट भी ban  हो सकता है।

Reddit mein karma kya hai ?

दोस्तों आपको रेड्डिट का पता चल गया इसके बाद आपको sub-reddit के बारे में पता चल गया इसके बाद में हम जानते है की इसके अंदर कर्मा क्या होता है और यह कैसे काम करता है।

तो दोस्तों कर्मा एक coin  एक point  की तरह होता है जैसे आप मान लीजिये की आपकी मार्किट में रेडीमेन्ट गारमेंट्स की दूकान है आप उस दूकान के अंदर मालिक है। अगर आपके पास अच्छे कपडे है तो आपके पास में बहुत से कस्टमर भी आएंगे और आपको कपड़ो के बदले में अच्छे दाम भी देकर जाएंगे।

जब आपका अकाउंट रेड्डिट पर नया होता है तो आप कुछ सिमित पोस्ट और किसी अन्य पोस्ट पर सिमित कमेंट कर सकते है। ज्यादा पोस्ट करने के लिए आपको कर्मा की जरूरत पड़ती है।

ज्यादा कर्मा आपको तब मिलेगा जब आपका content  अधिक लोगो को पसंद आएगा। और बहुत से लोग आपके द्वारा पोस्ट किये हुए Content  पर upvote  करेंगे तो आपको कही जाके कर्मा मिलेगा।

ज्यादा upvote  पाने के लिए आपको रेड्डिट पर trending  में चल रहे टॉपिक से सम्बंधित पोस्ट लिखनी पड़ेंगी। आपको लगातार रेड्डिट पर काम करते रहने पड़ेगा आपको लोगो को देखना पड़ेगा की वो किस चीज़ को ज्यादा पसंद करते है।

उस से सम्बंधित पोस्ट को आपको उनके सामने रखना पड़ेगा।

Read Also

Signal app kya hai. Best feature kaise istmaal kre.

Ajax क्या होता है ? और कैसे इस्तेमाल करें जानिए हिंदी में

Pinterset kya hai. Iska istmaal kaise kre in hindi.

Quora kya hai iska istmaal kaise kre in hindi.

Reddit par account kaise bnaaye ?

अब हम जानेगे की रेड्डिट पर अकाउंट कैसे बनाये। तो दोस्तों जैसा की आप जानते है की रेड्डिट भी बाकि सोशल मीडिया की तरह ही कंटेंट शरिंग प्लेटफॉर्म है।

1. सबसे पहले आपको www.reddit.com पर जाना होगा ।

2. आप यह रेड्डिट के होमपेज पर पहुंच जायेंगे। अगर आपके पास पहले से रेड्डिट अकाउंट है तो आप यहां से सीधा login  कर सकते है। अगर आपको रेड्डिट पर अकाउंट बनाने के लिए आपको Signup  पर क्लिक करना होगा।

reddit kya hai reddit account kaise bnaye in hindi.

3. अगर आपके पास apple id है तो आप Apple id के साथ भी signup  कर सकते है अगर नहीं है तो आप सीधा अपनी Gmail.com से signup  कर सकते है।

4. आपको अपनी Gmail.com के साथ continue  करना है।

reddit account kaise bnaye aur website par traffic kaise lekr jaye.

5. जैसा की मेने आपको पहले भी बताया है की आपको अपने niche  से सम्बंधित कुछ टॉपिक का चुनाव करना होगा। यह उसी का पार्ट है आप चाहे तो इसे skip  भी कर सकते है।

6. टॉपिक का चुनाव करने के बाद में आप चाहे तो अपना Username  भी बदल सकते है यदि आपको इस Username  में कोई दिक्कत नहीं है तो आप इस username  के साथ में Continue  भी कर सकते है।

7. इन सब Steps  को फॉलो करने के बाद में आप रेड्डिट के होमपेज पर पहुंच जायेंगे।

Reddit par post kaise kre ?

आपको ऊपर पड़ने के बाद यह तो पता चल ही चूका होगा की रेड्डिट पर अकाउंट कैसे बनाये। देखिये दोस्तों रेड्डिट पर अकाउंट तो आप बाकी सोशल मीडिया की तरह भी बना सकते हैl

लेकिन अगर आपको इस पर पोस्ट डालनी है तो आपको सही sub-reddit का चुनाव करना बहुत ही आवश्यक है। क्युकी इसी के जरिये से आप अपनी पोस्ट को रेड्डिट पर पब्लिश कर पायंगे।

सही sub-reddit का चुनाव करने के बाद में आप अपनी पोस्ट को टेक्स्ट या लिंक रूप में रेड्डिट पर पब्लिश कर सकते है। और अपनी वेबसाइट पर फ्री organic  ट्रैफिक ले जा सकते हो।

शुरुवात में आपको sub-reddit के नियमो का पालन करना होगा जिन sub-reddit में आप शामिल हुए हैl लेकिन जैसी ही कुछ दिन आपका अकाउंट पुराना होगा आप अपना sub-reddit बना सकते है।

Advantage

. रेड्डिट पर कंटेंट शेयर करने से आपकी वेबसाइट को high quality के backlink  मिलते है।
. रेड्डिट पर monthly  millions  में ट्रैफिक आता है जिसे आप अपनी वेबसाइट पर भी ले जा सकते है।
. रेड्डिट का इस्तमाल करके न आप अपनी वेबसाइट का ट्रैफिक बड़ा सकते है बल्कि आप बहुत ही अछि affliate marketing भी कर सकते है।
. आप रेड्डिट पर हर प्रकार का कंटेंट पब्लिश कर सकते है। क्युकी रेड्डिट पर हिंदी और इंग्लिश दोनों प्रकार के sub-reddit मौजूद है।
. रेड्डिट पर जरूरी नहीं है की आपको पूरा कंटेंट ही शेयर करना पड़ेगा बल्कि आप इसे आप किसी लिंक की सहायता भी शेयर कर सकते है।
. अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप अपनी वेबसाइट से कंटेंट को कॉपी करके रेड्डिट पर पोस्ट कर सकते है।

Conclusion ?

तो दोस्तों आज की पोस्ट में हमने बात की कैसे आप रेड्डिट का इस्तमाल करके अपने ब्लॉग पर बहुत सारा ट्राफिक ले जा सकते है। इसके लिए सबसे जरूरी है की आपको कंटिन्यू रेड्डिट पर काम करना पड़ेगा। हम उम्मीद करते है दोस्तों की आपको रेड्डिट के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जरूर मिल गयी होगी।

अगर आपको जानकारी अछि लगी हो तो कृपया करके कमेंट में जरूर बताये और अगर आपका रेड्डिट को लेकर कोई सवाल हो तो कमेंट में जरूर पूछे हम कोसिस करेंगे आपके सभी सवालों के जवाब देने की। अगर जाकारी अछि लगी तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करने न भूले।

Leave a comment

Shiba Inu का Burn rate 24 घंटो में 800% तक बढ़ा / Paytm का शेयर हुआ Crash जानिए क्या थी वजह ? म्यूच्यूअल फण्ड क्या है म्यूच्यूअल फण्ड को कौन मैनेज करता है ? Sebi ने किया बैन, रजिस्ट्रेशन के बिना निवेश से जुडी सलाह दे रहे थे Suzlon Energy में इस कंपनी की हिसेदारी हुई 5% के पार